खेल-खिलाड़ी
एशियाई चैम्पियंस लीग में नहीं होंगे 2 मुकाबले, फाइनल भी होगा एक ही मैच
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
कुआलालंपुर – एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने कहा है। कि कोरोना महामारी के कारण अब एशियाई चैम्पियंस लीग में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले दो चरण के नहीं होंगे। बल्कि एक ही मैच खेला जायेगा। फाइनल भी एक ही मैच का होगा और 23 नवंबर को पश्चिम क्षेत्र की किसी टीम की मेजबानी में खेला जायेगा।
पश्चिम के क्वार्टर फाइनल 16 अक्टूबर और सेमीफाइनल 19 अक्टूबर को होंगे। वहीं पूर्वी टीमों के क्वार्टर फाइनल 17 अक्टूबर और सेमीफाइनल 20 अक्टूबर को होंगे। एएफसी ने एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के हालात को देखते हुए एएफसी कार्यकारी समिति ने प्रतियोगी टीमों की यात्रा न्यूनतम रखने का फैसला किया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



