
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
सपा ने शुरू की चुनाव की तैयारी, चलाया झंडा लगाओ अभियान
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में लगे हुए है। ऐसे में सपा ने चुनावी बिगुल बजा दिया है और 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सभी विधानसभा वार्डों में सपा का झंडा लगाओ अभियान चलाया। फिलहाल तो इसका नजारा वाराणसी में देखने को मिला और कार्यकर्ता सभी वार्डों में इस अभियान को साकार कर रहे है।
पार्टी के पदाधिकारियों के अनुसार ऐसा संभव है कि जनवरी के पहले सप्ताह में ही आचार संहिता प्रभावी हो जाय। इसी कारण पार्टी के मुखिया व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर 15 से 25 दिसंबर तक सभी वार्डों में झंडा लगाओ अभियान चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस कार्य में सभी कार्यकर्ता पूरे जोशों खरोश से लग गए है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी वाहनों व घरों पर झंडा लगाएंगे। इसके साथ ही इसका सत्यापन पार्टी के द्वारा किया जायेगा।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



