उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री के खोखले आश्वासन से तड़प-तड़प कर मर रहे लोग-अखिलेश यादव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भाजपा सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर संबंधी विशेषज्ञों की चेतावनी को नजरअंदाज किया। इसका खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है। इधर, यूपी में मुख्यमंत्री के खोखले आश्वासन ने लोगों को तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर दिया हैं। ये बातें सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को कही।
यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा सरकार सच्चाई का सामना करने से भय खाती है। प्रदेश की जनता इलाज, दवा और ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रही है। जबकि भाजपा सरकार कुप्रचार और विज्ञापन के सहारे सभी को भटकाने का काम कर रही है। सपा संकट की इस घड़ी में जनता के साथ है और आगे भी रहेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार वर्ष में जनहित में एक भी उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं किया है। सैफई से गोरखपुर तक स्वास्थ्य क्षेत्र में जो भी कार्य हुए वे सभी सपा सरकार के कार्यकाल में हुए। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर और रायबरेली में एम्स सपा सरकार की ही देन है। भाजपा सरकार इन्हें ठीक से शुरू भी नहीं कर पाई। भर्ती न होने से चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है।

साथ ही, एक ट्वीट में अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दावे कि यूपी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। अफवाह फैलाने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। पर तंज कसते हुए कहा कि ‘वो झूठ बोल रहा था बड़े सलीके से, मैं एतबार न करता तो और क्या करता।

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button