विविध
मास्क नहीं पहनने पर लगेगा हजार रुपये का जुर्माना, जोन में होगी तैनाती
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मुंबई पुलिस हर दिन प्रत्येक जोन में मास्क नहीं पहनने वाले 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलेगी।मुंबई पुलिस के प्रवक्ता एस चैतन्य ने बताया कि पुलिस कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए नागरिकों के बीच जागरुकता बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस से प्रत्येक जोन में नियमों का उल्लंघन करने वाले कम से कम 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुंबई को 12 पुलिस जोन में बांटा गया है और सिटी पुलिस को कोविड-19 नियमों के तहत मास्क नहीं पहनने वालों से 200 रुपये जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि महानगर में कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए सिंह ने पुलिस से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। अधिकारी के मुताबिक सिंह ने हाल में सभी वरिष्ठ निरीक्षकों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में प्रदर्शन सुधारने और प्रत्येक दिन एक जोन में 1,000 लोगों से जुर्माना वसूलने को कहा है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



