मनोरंजन

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे के नाम का हुआ खुलासा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अप्रैल में पैरेंट्स बने हैं। दोनों इस दौरान पैरेंट्स बनने के बाद अपनी लाइफ के इस स्पेशल मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं। भारती और हर्ष हाल ही में गोवा गए थे। ये उनके बेटे की पहली फ्लाइट थी। दोनों ने डिसाइड किया कि वे अपने बेटे को पहली बार वहां ले जाएंगे जहां दोनों की शादी हुई थी।

तो दोनों बेटे को गोवा के उसी रिसॉर्ट लेकर गए जहां दोनों पति-पत्नी बने। भारती वहां से अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बनाती रहती थीं। अब तक तो हमें ये पता था कि भारती और हर्ष के बेटे का निकनेम गोला है। लेकिन अब दोनों के बेटे का रियल नेम पता चल गया है।

क्या है नाम
दरअसल, भारती ने हाल ही में जो वीडियो शेयर किया यूट्यूब पर उसमें भारती बेटे का नाम लक्ष कहती हैं। तो इसका मतलब भारती ने बेटे का नाम लक्ष रखा है।

भारती को किया था ट्रोल
बता दें कि बेटे के जन्म के 12 दिन बाद ही भारती ने काम पर वापसी कर ली थी। वह जब सेट पर आईं तब सभी उन्हें देखकर हैरान रह गए थे। इतने कम समय में वह डिलीवरी देने के बाद काम पर लौटीं जिस वजह से फैंस काफी इंस्पायर हुए। हालांकि कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्होंने इसके लिए भारती को ट्रोल किया। उन्होंने कहा कि भारती इतने छोटे बच्चे को काम पर छोड़कर क्यों आईं। उन्हें बच्चे के साथ होना था।

ट्रोलिंग पर क्या बोली थीं भारती
भारती ने वहीं इस पर कहा था, लोग कहते हैं कि अरे बच्चा छोड़कर आ गई है। इतनी भी क्या जल्दी थी। लोग तो बोलते हैं। लेकिन हमेशा पॉजिटिव बातों को सुनना चाहिए। हम ऊपर से उतरी परियां नहीं हैं जो रेस्ट करें। बहुत सारी वर्किंग वुमन होती हैं जो अपने एक हफ्ते के बेबी को छोड़कर काम पर जाती हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button