भारतराष्ट्रीय

भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वपन दासगुप्ता ने आज राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से स्वपन दासगुप्ता को तारकेश्वर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। स्वपन दासगुप्ता राज्यसभा के मनोनीत सदस्य हैं और ऐसे में वह किसी पार्टी से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने स्वपन दासगुप्ता की राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। महुआ मोइत्रा ने संविधान 10 का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई भी मनोनीत राज्यसभा सांसद शपथ के 6 महीने के भीतर किसी पार्टी में शामिल होता है तो उसे राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button