फ्लैश न्यूज
प्रधानमंत्री मोदी ने जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
नयी दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। और सभी के स्वस्थ जीवन व समृद्धि की कामना की।
उन्होंने ट्वीट किया, रथ यात्रा के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम भगवान जगन्नाथ को नमन करते है। और कामना करते है। कि वह सभी को स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें। जय जगन्नाथ।
ओड़िशा के पुरी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। कोरोना वायरस के मद्देनजर पुरी में लगातार दूसरी बार श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बिना ही रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन ने वहां रविवार रात आठ बजे से अगले दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



