
पीएम मोदी ने मिल्खा सिंह से की बात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से बात की और उनकी सेहत के बारे में जाना।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे जो तोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि मोदी ने उम्मीद जताई कि मिल्खा सिंह जो कि गुरुवार चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए थे वो टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीटों को आशीर्वाद देने और उन्हें प्रेरित करने के लिए जल्द ही वापस आएंगे।
प्यार से “फ्लाइंग सिख” कहे जाने वाले सिंह, जिन्होंने हाल ही में COVID-19 से संक्रमित हो गए थे। उनके ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट आने के कारण उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। 91 वर्षीय धावक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।