
पंजाब पहुंचे पीएम मोदी, चंडीगढ़ में प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पार्टी कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानमंत्री काफी उदास नजए आए।
एक सप्ताह पहले मोहाली में अस्पताल में भर्ती होने के बाद मंगलवार को 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया था। हाल ही में, बादल की पार्टी ने 2020 में किसानों के विरोध के मद्देनजर भाजपा से नाता तोड़ लिया था।
प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अपना दुख प्रकट किया था। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि प्रकाश सिंह बादल के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह भारतीय राजनीति के एक विशाल व्यक्तित्व और एक उल्लेखनीय राजनेता थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र के विकास में अहम योगदान दिया।
उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक प्रयास किए और महत्वपूर्ण समय के दौरान राज्य को नेतृत्व प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे उनके साथ हुई कई बातचीत याद है, जिसमें उनका विवेक हमेशा स्पष्ट रूप से झलकता था। उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति संवेदना।
केंद्र सरकार ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के मद्देनजर पूरे देश में दो दिन यानी 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार देर रात सभी राज्यों को भेजे एक पत्र में कहा कि बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया और केंद्र सरकार ने फैसला किया है।
#WATCH | PM Narendra Modi pays last respects to Shiromani Akali Dal patron Parkash Singh Badal in Chandigarh pic.twitter.com/gIrJYHHt6h
— ANI (@ANI) April 26, 2023
कि दिवंगत नेता के सम्मान में पूरे देश में 26 और 27 अप्रैल को दो दिनों का राजकीय शोक रहेगा। पंजाब की राजनीति के दिग्गज नेता बादल पहली बार 1970 में मुख्यमंत्री बने और उन्होंने एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया, जिसने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। इसके बाद वह 1977-80, 1997-2002, 2007-12 और 2012-2017 में भी राज्य के मुख्यमंत्री रहे।



