फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

तेजस्वी ने विपक्षी दलों को एकजुट होने की दी नसीहत तो गिरिराज बोले- लोग अब काम खोजते हैं एकजुटता नहीं

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पटना – पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को एकजुट आने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपने मतभेदों को भूलकर एकजुट आना चाहिए। वरना इतिहास उन्हें ऐसा न करने के लिए माफ नहीं करने वाला है। तेजस्वी ने यह बयान दिया ही था। कि इसपर सत्ताधारी पार्टी में शामिल दल भाजपा की टिप्पणी आ गई।

बेगुसराय से सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में और देश में काम करने वाली सरकार है। लोग अब काम खोजते है। एकजुटता नहीं, तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों से एकसाथ आने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। राजद नेता ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस को विपक्षी दलों के गठबंधन का आधार बनना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। और भाजपा के खिलाफ सीधे 200 सीटों पर चुनाव लड़ती है।

वहीं, राजद नेता ने राजनीति के दिग्गजों से एकजुट आकर यात्राएं करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि शरद पवार, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव जैसे नेता मौजूद स्थितियों को लेकर हमेशा ही चितिंत रहते हैं। ऐसे में उन लोगों को एक गठबंधन बनाने के बारे में विचार करना चाहिए।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button