फ्लैश न्यूजविश्‍व

बाइडेन का पहला औपचारिक संबोधन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

वाशिंगटन – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र में अपने पहले औपचारिक संबोधन में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए लोगों से इस महामारी के खिलाफ बचाव के लिए टीका लगवाने का अनुरोध किया। कोरोना वायरस से अमेरिका में 574,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार रात को दिए संबोधन में उन्होंने लोगों से खतरे को संभावना में बदलने, संकट को अवसर और निराशा को ताकत में बदलने के लिए कहा। बाइडेन ने कहा, ‘‘हम फिर से काम कर रहे हैं, फिर से सपने देख रहे है फिर से नयी चीजें तलाश रहे हैं।

दुनिया का फिर से नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक-दूसरे तथा दुनिया को दिखाया है कि अमेरिका में हार मानने का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाने वाले लोगों से अनुरोध किया कि देश अब अपने हाथ खड़े नहीं कर सकता। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘अमेरिकी लोगों जाइये, टीका लगवाइये। टीके उपलब्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें करीब 40,000 दवा कंपनियों से टीके मिले हैं और 700 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां गरीब से गरीब व्यक्ति भी टीका लगवा सकता है।’’ बाइडन ने कहा कि उनके खर्च के प्रस्ताव से लाखों नौकरियां पैदा होंगी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button