राष्ट्रीय

जनपद में मेडिकल कॉलेज, आई0टी0आई0, इण्टर कॉलेज, डिग्री कॉलेज का निर्माण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद देवरिया में लगभग 480 करोड़ रुपये की 223 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद देवरिया की परम्परा ऋषि-मुनियों व संतों से जुड़ी है। किसी कालखण्ड में इस जनपद को देवताओं के अरण्य के रूप में जाना जाता था। जनपद की धरा को बाबा राघवदास जी एवं महर्षि देवरहा बाबा ने अपने तप और साधना से एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया के सामने एक मॉडल बना हुआ है। सुशासन का मोदी मॉडल, देश और दुनिया में देखने को मिल रहा है। आज भारत को एक आदर्श के रूप में देखा जाता है। भारत में सुशासन का जो मॉडल है, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश ने भी कार्य करना प्रारम्भ किया है।

विगत 08 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विभिन्न विकास योजनाएं हर गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं तक पहुंच रही हैं। विकास की उन्हीं योजनाओं को विगत 06 वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने देवरिया जनपद तक भी पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि देवरिया तो हमारे लिए घर के आंगन जैसा है। जनपद देवरिया के विकास के सम्बन्ध में जो भी प्रस्ताव प्रदेश सरकार को प्राप्त होगा, उसे तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज, आई0टी0आई0, इण्टर कॉलेज, डिग्री कॉलेज का निर्माण, सलेमपुर में पुल, गांव-गांव में पी0एच0सी0, सी0एच0सी0 की स्थापना की जा रही है। देवरिया में फ्लाईओवर भी बनना है, इससे जाम की समस्या का समाधान होगा।

राज्य सरकार द्वारा इसके लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। महात्मा बुद्ध के नाम पर कुशीनगर जनपद में स्थापित हो रहा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीक व सभी प्रकार की सुविधाओं से युक्त होगा। विश्वविद्यालय के लिए इस बजट में प्राविधान किया गया है। पैसा किसी कार्य में बाधा नहीं बन सकता। पैसे की कोई कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश का राजस्व कई गुना बढ़ा है। इस पैसे का उपयोग किसानों व नौजवानों के हित के लिए हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी के कटोरे के रूप में पहचाने जाने वाले इस क्षेत्र के चीनी उद्योग बन्द हो गए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां स्थापित 22 चीनी मिलों को बेच दिया था। इन चीनी मिलों पर लाखों किसान आश्रित थे तथा बड़ी संख्या में नौजवानों के पास रोजगार व नौकरी थी। राज्य सरकार ने इन चीनी मिलों को पुनः संचालित कराने का संकल्प लिया है। जनपद की पहचान बैतालपुर चीनी मिल को सरकार को सौंपने के लिए मा0 सर्वोच्च न्यायालय में एक एप्लीकेशन लगायी गई है।

इस चीनी मिल में डिस्टलरी, कोजेन प्लाण्ट, एथेनॉल प्लाण्ट स्थापित होगा। वहां पर एक शुगर कॉम्पलेक्स स्थापित कर हजारों नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर ट्रेनिंग सेण्टर की स्थापना भी की जाएगी। जैसे ही परमिशन मिलेगी, इस कार्य को प्रारम्भ कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने कोरोना कालखण्ड में राज्य की चीनी मिलों को संचालित रखा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के हर गांव में खेल का मैदान भी होगा। साथ ही, प्रदेश सरकार प्रत्येक ब्लॉक में मिनी स्टेडियम एवं जनपद में एक स्टेडियम का निर्माण करवाएगी। निजी खेल अकादमी को भी बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के 02 करोड़ युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन देने का कार्य किया जा रहा है। इन युवाओं को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए टैबलेट व स्मार्टफोन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का कार्य हो रहा है। लगभग 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश की परियोजनाएं प्रदेश में आ रही हैं। आगामी 02 से 03 वर्षां में 01 करोड़ नौजवानों के लिए नौकरी के अवसर सृजित होने जा रहे हैं। उन नौजवानों को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाने, स्किल मैपिंग एवं स्किल डेवलपमेण्ट के लिए आई0टी0आई0, पॉलीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज का एक बड़ा जाल बिछाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र कभी मलेरिया रोग के लिए जाना जाता था। मलेरिया रोग से मुक्ति के बाद इस क्षेत्र में इंसेफेलाइटिस ने अपना कहर डालना प्रारम्भ किया। आज देवरिया, महराजगंज एवं कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस को नियंत्रित किया जा चुका है। डबल इंजन की सरकार यह कहने के लिए आयी है कि हर व्यक्ति को जीने का अधिकार है। सरकार का यह कर्तव्य है कि प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। हर गरीब को बिना भेदभाव के आवास मिल रहा है। अब तक लगभग 54 लाख परिवारों को एक-एक आवास दिया जा चुका है। 02 करोड़ 61 लाख गरीबों को शौचालय, 01 करोड़ 55 लाख गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, 01 करोड़ 75 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 03 वर्षों से कोरोना कालखण्ड में डबल इंजन की सरकार प्रदेश में 15 करोड़ व देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। देश की 140 करोड़ की आबादी में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोयेगा। आज पाकिस्तान की 22 करोड़ की आबादी पर रोटी के लाले पड़े हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड से चल रही है। योजनाओं का लाभ जमीनी धरातल पर तब पहुंचता है, जब स्थानीय निकायों में भी डबल इंजन की सरकार का लाभ दिखायी दे। देवरिया को काफी हद तक जल-जमाव से मुक्ति मिल गई है। अन्य नगर निकायों में भी कुछ नयापन देखने को मिल रहा है।

आने वाले समय में प्रत्येक जिला मुख्यालय के नगर निकाय को सेफ सिटी के रूप में विकसित करने की कार्यवाही की जा रही है। नगर निकाय के निवासियों को जाति, आय, निवास प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन सेवा उपलब्ध हो रही है। ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय की स्थापना कर इन सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूर-दराज के स्वास्थ्य केन्द्रों को भी सुविधा सम्पन्न बनाया जा रहा है। आज स्व0 मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहोर-धनौती का लोकार्पण सम्पन्न हुआ है। इसमें समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रदेश सरकार द्वारा हेल्थ ए0टी0एम0 की स्थापना की गई है। इनमें 60 प्रकार की जांचें हो सकती हैं। हेल्थ ए0टी0एम0 में जांच के उपरान्त चिकित्सक से सम्पर्क करते हुए परामर्श प्राप्त कर दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को इस तकनीक से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में नौकरी के नाम पर भेदभाव किया जाता था। वर्तमान सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है। कल ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पी0सी0एस0 के परीक्षा परिणाम में 08 बेटियां टॉप-10 में आयी हैं। प्रधानमंत्री जी का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प चरितार्थ हो रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि के अन्तर्गत तृतीय किश्त 50,000 रुपये का प्रतीकात्मक चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत प्रतीकात्मक चाभी, फार्म मशीनरी बैंक योजना के अन्तर्गत ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाभी, बीज मिनीकिट वितरण के अन्तर्गत मडुआ बीज का वितरण किया।

साथ ही, कन्या विवाह सहायता योजना के तहत स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा महिलाओं को घरौनी प्रमाण पत्र, एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना के अन्तर्गत कढ़ाई मशीन एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत सिलाई मशीन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत फर्नीचर उद्योग हेतु 50 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। उन्होंने दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल तथा छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों का अन्नप्राशन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री जी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। नयी सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री जी की देवरिया जनपद की दूसरी यात्रा है। दोनों यात्राओं को मिलाकर 1,000 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हो चुका है।

राज्य सरकार द्वारा विकासपरक योजनाओं का लाभ जरूरतमन्दों तक पहुंचाने का कार्य मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है। विगत 10 दिनों में प्रदेश में विकास का इतिहास बना है। योजनाओं को जमीन पर उतारने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कृषकों को लाभ मिल सके, इसके कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए बजट प्राविधान किया गया है।

ग्राम्य विकास राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा अच्छे शासन के साथ महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर खोले गए हैं। मुख्यमंत्री जी ने जब से उत्तर प्रदेश की कमान सम्भाली है, बिना भेदभाव के बिजली प्रदान की जाती है। सड़कों की स्थिति में सुधार हुआ है। कानून व्यवस्था सहित पूर्वांचल में सर्वांगीण विकास हो रहा है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गईं प्रमुख परियोजनाओं में तहसील भाटपार रानी के मल्हना-मल्हनी में स्टेडियम, बरहज तहसील में राप्ती एवं घाघरा नदी के संगम स्थल से ग्राम-कुर्ह परसिया तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार चुरिया तटबन्ध के कि0मी0 7.800 से 8.100 के मध्य कटाव निरोधक कार्य, छोटी गण्डक नदी के दाएं तट पर स्थित ग्राम समूह जिगिना मिश्र, भरहे चौरा एवं ग्राम तेनुवा के पास बाढ़ सुरक्षात्मक कटाव निरोधक कार्य, क्लब घर में पार्क एवं मल्टीपरपज हॉल, राजकीय इण्टर कॉलेज रुद्रपुर, रामपुर कारखाना क्षेत्र में प्यासी मझौली मार्ग पर छोटी गण्डक नदी पर सेतु, त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत ग्राम पचलड़ी-तिघरा जमीनदारी बंधा मार्ग का निर्माण, यू0पी0 2086 रुद्रपुर-गौरीबाजार रोड से झिरुआ चौराहा वाया नकटा नाला मार्ग शामिल है।

शिलान्यास की गई प्रमुख परियोजनाओं में कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राप्ती नदी के बाएं तट पर निर्मित तिघरा-मराठी तटबन्ध के कि0मी0 15.000 से 15.500 के मध्य ग्राम इकौना कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य, गुर्रा नदी के दाएं तट पर स्थित पचलड़ी तटबन्ध के ग्राम रतनपुर के पास कि0मी0 2.700 से 2.950, कि0मी0 3.050 से 3.300 एवं ग्राम-ईश्वरपुरा के पास कि0मी0 5.250 से 5.450 के मध्य कटाव निरोधक कार्य तथा कि0मी0 1.600 से 3.300 के मध्य डौला बांध पुनर्स्थापना कार्य, घाघरा नदी के बाएं तट पर स्थित चुरिया कटान स्थल, तुर्तीपार चुरिया तटबन्ध के डाउन स्ट्रीम में कि0मी0 2.300 से 2.700 के मध्य चुरिया नदौली ग्राम समूह का कटाव निरोधक कार्य, घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार चुरिया तटबन्ध के

कि0मी0 3.800 से 4.250 के मध्य स्थित ग्राम तकिया-धरहरा का कटाव निरोधक कार्य, भटनी में पूर्वी समपार संख्या-115 स्पेशल पर 2-लेन रेल उपरिगामी सेतु, महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 30 बेडेड ट्रॉमा सेण्टर, 20 बेडेड बर्न वॉर्ड एवं 20 बेडेड टॉक्सिकोलॉजी वॉर्ड, यू0पी0 2088 टी-4 भलुअनी से महुई श्रीकांत मार्ग, यू0पी0 20137 टी-8 पैना गढ़ौला-भुली पिपरा-भेड़वा धौला पंडित मार्ग सम्मिलित हैं।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने भलुअनी ब्लॉक में 02 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्व0 मरजादी देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहोर-धनौती का लोकार्पण किया। प्राथमिक विद्यालय बहोर-धनौती की कक्षा चार की छात्रा से फीता कटवाकर पी0एच0सी0 का शुभारम्भ कराया। उन्होंने वहां स्थित मन्दिर में पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केन्द्र पर हेल्थ ए0टी0एम0 सहित ओ0पी0डी0, डिलीवरी प्वाइण्ट, वॉर्ड, योग कक्ष, दवा वितरण काउण्टर का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केन्द्र से क्षेत्र के लोगों को जांच और इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री जी ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo