उत्तराखंड

क्या आज होगी उत्तराखंड के नए CM की घोषणा? CM पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दिल्ली

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तराखंड में नई सरकार के गठन को लेकर माथापच्ची जारी है। ऐसा में माना जा रहा है कि आगामी 19 मार्च को देहरादून में विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है पार्टी द्वारा बनाए गए पर्यवेक्षकों को 19 तारीख को देहरादून भेजा जा सकता है। जहां पर वे विधायकों से चर्चा कर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर सकते हैं।

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी राज्यों की बैठक हो रही है। जिसमें उत्तराखंड की बैठक भी है जिसमें मैं आया हूं। हालांकि, पार्टी हाईकमान सभी चीजों पर विचार करता है और ये पार्टी हाईकमान का विषय है।

दरअसल, सरकार गठन के मामले पर कल देर रात प्रधानमंत्री आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, बीजेपी अध्यक्ष और चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी शामिल हुए। वहीं आज पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को दिल्ली बुलाया है।

बताया जा रहा कि सीएम धामी यहां पार्टी के पदाधिकारियों से उत्तराखंड की सियासत को लेकर मुलाकात करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और गृह मंत्री अमित शाह पर्वेक्षक राजनाथ सिंह, मीनाक्षी लेखी के साथ मुलाकात हो सकती है।

जानिए क्या चुनौती हैं बीजेपी के सामने?
बता दें कि उत्तराखंड में खुद बीजेपी के नेताओं के अनुसार, सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए कुल 6 विधायक अब तक अपनी सीट छोड़ने की पेशकश कर चुके है। लेकिन सीएम बनाने के लिए ये समर्थन धामी को काफी तसल्ली दे सकता है।

मगर, आखिरी फैसला तो केंद्रीय आलाकमान ही करने वाला है। जहां पर एक कार्यकाल में 3 मुख्यमंत्री बदल चुकी बीजेपी इस बार कोई ऐसा चेहरा देना चाह रही है। जो 5 साल तक मुख्यमंत्री का कार्यकाल पूरा करे। चूंकि आगामी लोकसभा 2024 में प्रदेश की सभी 5 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज हो सके।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button