
विश्व
एमैनुएल मैक्रों ने चुनाव में जीत के बाद फ्रांस की जनता का आभार व्यक्त किया
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
पेरिस – एमैनुएल मैक्रों ने एक बार फिर फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने पर देश की जनता को “धन्यवाद” कह कर आभार व्यक्त किया तथा उन्हें पांच और साल के लिये सत्ता सौंपने वाले लोगों की प्रशंसा की।
मैक्रों ने उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने न केवल उनके विचारों से प्रभावित होकर बल्कि धुर-दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी मेरिन ली पेन को सत्ता से दूर रखने के लिये उन्हें वोट दिया।
उन्होंने कहा, मैं अब किसी एक खेमे का उम्मीदवार नहीं रहा बल्कि हम सभी का राष्ट्रपति बन गया हूं। चुनाव एजेंसियों के अनुमान अनुसार मैक्रों ने रविवार को हुए चुनाव में आसान जीत दर्ज की है।
चुनाव में जीत मिलने के बाद वह अपनी पत्नी ब्रिगिट के हाथों में हाथ डाले एफिल टावर के नीचे एक स्थान पर पहुंचे। जहां उनके समर्थक मौजूद थे। इस दौरान यूरोपीय संघ का गीत बजाया गया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



