विविध

उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांच चरण का मतदान हो चुका है। छठवें चरण के लिए मतदान गुरुवार को होना है। अब राजनीतिक दलों ने सातवें चरण के क्षेत्रों में प्रचार के लिए पूरे दमखम से लगी हुई है। इसी क्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मऊ में एक जनसभा की। सीएम ने यहां विपक्ष पर हमला बोलने के साथ- साथ कई बड़े ऐलान भी किए। सीएम योगी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा एलान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नवजात बेटियों के जन्म पर अभी हम जन्म से स्नातक तक की पढ़ाई के लिए 15 हजार रुपये देते है। लेकिन अब हम यह रकम बढ़ाकर 25 हजार रुपये करेंगे। सीएम ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को होली और दीवाली में 1-1 गैंस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।

“पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका, रुझान में BJP को पूर्ण बहुमत मिल रहा है”
विधानसभा मधुबन के पाती मैदान में पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है। पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। छठवां चरण आ चुका है।

रुझान में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। योगी ने साथ ही कहा कि 10 मार्च को हम सत्ता में वापस आएंगे और फिर किसानों को फ्री में मिलेगा ट्यूबवेल का कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि बीते 5 सालों में हमने 5 लाख को नौकरी दी है और 2 करोड़ को रोजगार से जोड़ा है।

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि अगले 5 सालों में हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। सीएम ने आगे कहा कि हम बेटी की शादी के लिए 1 लाख और कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियों को स्कूटी भी देंगे। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना में सबको वैक्सीन दी जा रही है।

सपा और बसपा सब बिक जाती है। जरूरतमंदों को फ्री में राशन मिल रहा है। पहले सपा के गुर्गे राशन खाते थे और बसपा में हाथी राशन को खाता था। वहीं भाजपा में सबको सुरक्षा और सबको सम्मान दिया जा रहा है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button