
इस बार भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए घर पर बनाएं सफेद मक्खन, रेसिपी बेहद आसान
भगवान कृष्ण का दिन यानी कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 30 अगस्त के दिन मनाई जाएगी। इस दिन भक्त अपने कान्हा की भक्ति में खोए रहते हैं। मंदिरों से लेकर लोगों की सोसायटी तक हर जगह जन्माष्टमी के पंडाल लगे होते हैं। कहीं भगवान कृष्ण के भजन होते है। तो कहीं मटकी फोड़ी जाती है और कुल मिलाकर इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यही नहीं, इस दिन भगवान कृष्ण को भोग लगाने के लिए कई तरह के पकवान, मिष्ठान आदि बनाए जाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक चीज इस दिन जरूर बनाई जाती है। जो बांके बिहारी को बेहद प्रिय है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं माखन की। कृष्ण कन्हैया को इस दिन मक्खन का भोग लगाया जाता है और आप चाहें तो इस बार अपने घर पर ही मक्खन तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस जन्माष्टमी आप कैसे घर पर ही मक्खन तैयार कर सकते हैं।
मलाई लगा हुआ दूध।
फूड प्रोसेसर
फ्रिज।
ऐसे बनाएं
आपको सबसे पहले दूध की मलाई (क्रीम) को एक बर्तन में इकट्ठा करना है और फिर इसे कुछ दिनों के लिए फ्रीजर में रखना है।
आपको जिस दिन इस मलाई का मक्खन बनाना हो, उस दिन आपको इस मलाई को थोड़े समय पहले फ्रिज से बाहर निकाल देना है।
बाहर निकालकर इस मलाई के तापमान को कमरे के तापमान पर लाना है और इसके बाद एक फूड प्रोसेसर में डालकर इसे चला लें।
इसे तब तक चलाना है, जब तक कि आपको मक्खन और छाछ अलग न दिखाई दें। यही नहीं इसके लिए आप लकड़ी के मदानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके बाद आपका सफेद मक्खन तैयार है, जिसे आप कान्हा को भोग लगा सकते हैं।