फ्लैश न्यूज

आपस में लड़ रही कांग्रेस, राजनाथ बोले- गांव बसा नहीं लुटेरे सक्रिय हो गए

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। भाजपा ने भी पंजाब में पूरी ताकत झोंक दी है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब का दौरा किया और फरीदकोट में चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री के बारे में विचार करता हूं।

तो मुझे लगता है की ऐसे मुख्यमंत्री है। कि जिनका नियंत्रण अपनी सरकार पर नहीं है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री की हालत वैसी है। जैसे बिना सैनिकों वाला कोई सेनापति हो। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है। जैसाे इनको किसी का समर्थन प्राप्त नहीं है। कांग्रेस आपस में ही लड़ रही है। गांव बसा नहीं लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। यह हालत है कांग्रेस की।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने आम आदमी पार्टी पर भी हमला किया। राजनाथ ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की हर गली में शराब की दुकानें खोली है। और पंजाब को नशा मुक्त करने का वादा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनती है। तो हम राज्य से ड्रग्स और आतंकवाद को खत्म करने का काम करेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के लोग आपस में ही लड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनमें अंदरूनी लड़ाई है। पार्टी के लोग एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

जिस मुख्यमंत्री के हाथ में नियंत्रण नहीं है। वह राज्य का विकास क्या करेगा? राजनाथ सिंह ने कहा कि उनके एक सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं का पक्ष लेने की बजाय शराब माफियाओं का पक्ष ले रहा है।

इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। हमारी सरकार जनता और किसानों को न्याय देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने लोगों के साथ न्याय नहीं किया है। यहां के किसानों ने देश को भोजन उपलब्ध कराने का काम किया है। आपको बता दें कि पंजाब में इस बार लड़ाई काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ-साथ अकाली दल भी इस बार जबरदस्त लड़ाई में है। वहीं भाजपा ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ गठबंधन कर पंजाब के चुनावी संग्राम को दिलचस्प बना दिया है। पंजाब में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button