उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजविविध

आकांक्षा समिति में मासिक वेतन-वृद्धि की घोषणा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ: आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मीरा मिश्रा ने आकांक्षा समिति द्वारा बटलर पैलेस में संचालित मसाला-मठरी केन्द्र का निरीक्षण किया तथा मसाला-मठरी केन्द्र में उत्पादित खाद्य उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने मसाला-मठरी केन्द्र द्वारा बनाये जाने वाले खाद्य उत्पादों में अपनायी जाने वाली गुणवत्ता, शुद्धता एवं स्वच्छता की तारीफ की तथा कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर उन्होंने मसाला-मठरी केन्द्र में कार्यरत कार्यकत्रियों को होली की शुभकामनायें दीं एवं बोनस व साड़ी का वितरण किया। इसके अतिरिक्त उनके पारिश्रमिक में मासिक वेतन-वृद्धि की घोषणा भी की।

उल्लेखनीय है कि आकांक्षा समिति गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों एवं महिलाओं को स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

इस अवसर पर आकांक्षा समिति की सदस्या श्रीमती ऊषा शर्मा, डॉ0 तुलिका चन्द्रा, श्रीमती मधु गुप्ता, श्रीमती प्रियंका एवं श्रीमती श्वेता आदि सदस्यगण उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button