असमफ्लैश न्यूज
असम के गुवाहाटी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई तीव्रता
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
असम के गुवाहाटी में आज दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 1 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपीं भूकंप के इस झटके से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।
इससे पहले 4 नवंबर को असम के तेजपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई थी। भूकंप तेजपुर से 35 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में आया था।
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने बताया था। कि भूकंप का समय सुबह 10 बजकर 19 मिनट था। हालांकि भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान या फिर किसी के हताहत होने को लेकर कोई जानकारी समाने नहीं आई थी।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।




