मध्य प्रदेशराष्ट्रीयहॉकी

हॉकी टीम के ओलंपिक विजेता का CM ने किया सम्मान, भोपाल एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भोपाल – मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक ने जीत हासिल की है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के प्लेयर विवेक सागर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौके पर मौजूद थीं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने विवेक सागर को बधाई देते हुए कहा कि देश के साथ यह प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है। होशंगाबाद के चगौन पिपरिया के रहने वाले विवेक सागर ने अपनी मेहनत परिश्रम संकल्प के बलबूते हॉकी के पुनर्जागरण का काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि देश में खेल की प्रगति और विकास के लिए काम हो रहा है। यह तो अभी शुरुवाती पड़ाव है। मंजिल तो गोल्ड मेडल तक ही है। इसके साथ ही उन्होंने महिला हॉकी टीम को भी बधाई दी और कहा कि बेटियों के सम्मान में 31 लाख की राशि दी जायेगी। हॉकी को बढ़ाने में मध्य प्रदेश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इससे पहले विवेक सागर के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बताया जा रहा है। कि बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और साथी खिलाड़ी एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं खेल मंत्री यशोधराजे सिंधिया भी हॉकी खिलाड़ी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंची थी। जहां उन्होंने भारतीय हॉकी टीम और विवेक सागर को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button