हरियाणा

हरियाणा में गोरखधंधा शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, खट्टर सरकार ने लगाई रोक

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

हिसार – हरियाणा की मनोहरलाल खट्टर सरकार ने ‘गोरखधंधा’ शब्द के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने इसके पीछे का कारण भी बताया है। दरअसल, गोरखनाथ संप्रदाय से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस शब्द पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था।

आपको बता दें कि इस शब्द के इस्तेमाल से गोरखनाथ संप्रदाय के अनुयायियों को ठेस पहुंचती है। गोरखनाथ संप्रदाय के अनुरोध के बाद मनोहरलाल खट्टर सरकार ने इस शब्द पर प्रतिबंध लगा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखनाथ एक संत थे। ऐसे में इस शब्द का इस्तेमाल किसी भी तौर नहीं किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोरखनाथ 11वीं सदी के हिंदू योगी थे। जिन्हें भारत में नाथ हिंदू मठ आंदोलन का एक प्रभावशाली संस्थापक माना जाता है। उत्तर प्रदेश में गोरखनाथ मठ और गोरखापुर का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button