उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

सचिवालय में फैल गया कोरोना, बंद किए गए सेक्शन

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ – राजधानी स्थित सचिवालय में तेजी से कोरोना संक्रमित के मामले बढ़ रहे है। सचिवालय के खाद्य विभाग में एक दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसके चलते शुक्रवार को सभी अनुभाग बंद कर दिए गए है।

खाद्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव की संख्या में हो रही वृद्धि के मद्देनजर शुक्रवार को सभी अनुभाग बंद रखने का निर्णय लिया है। आदेश में कहा गया है कि सभी अनुभाग अधिकारी अपने-अपने अनुभाग के कार्मिकों की रिपोर्ट प्राप्त कर साझा करें और उनके मोबाइल नंबर भी बताएं। ताकि जरूरी कदम उठाए जा सकें।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि विशेष सचिव की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया था कि जो कर्मचारी या अधिकारी बुखार, खांसी, छींक या फ्लू जैसे लक्षणों से पीड़ित है। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर वो कार्यालय न आएं। फिर भी निर्देश को अनदेखा कर कुछ कार्मिक कार्यालय में उपस्थित होते है।

परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए है। आदेश दिया गया है कि जब तक सभी पूरी तरह से स्वस्थ्य न हो जाएं तब कार्यालय में उपस्थित न हो। विशेष सचिव ने इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्दश दिए है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button