फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

वेंकैया नायडू से मिले विपक्ष के नेता, खड़गे बोले सरकार ने कानूनों में कमी बताने का नहीं दिया समय

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया है। लेकिन अंतिम दिन की घटना को लेकर विपक्षी दल के नेताओं ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। जिसमें कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, सपा के रामगोपाल यादव समेत तमाम नेता मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद विपक्षी दल ने नेताओं ने संयुक्त बयान जारी किया।

इस बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 15 पार्टियों के नेताओं ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हमने उपराष्ट्रपति को वरिष्ठ नेता शरद पवार समेत सभी नेताओं ने सदन की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

खड़गे ने कहा कि सरकार ने सदन में हर 10 मिनट में एक बिल पास किया है। किसी को भी बोलने का मौका नहीं दिया गया। यहां तक की कानूनों में क्या कमियां है। यह भी बताने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद 6 घंटे की बातचीत के बाद हम सभी नेताओं ने मिलकर संविधान संशोधन बिल पर सरकार का साथ दिया। क्योंकि हम चाहते थे कि संसद चले।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button