फुटबॉल
विश्व कप से पहले प्रदर्शनी मैच में बहरीन से भिडेगी कनाडा की टीम
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
कनाडा फीफा विश्व कप की तैयारियों के तहत 11 नवंबर को बहरीन के खिलाफ प्रदर्शनी फुटबॉल मैच खेलेगा। दुनिया की 41वीं रैंकिंग की कनाडा की टीम 17 नवंबर को दुबई में 24वीं रैंकिंग वाले जापान के खिलाफ पूर्व निर्धारित मैच से पहले मनामा में दुनिया की 85वें नंबर की टीम बहरीन से भिड़ेगी।
यूरोप के कई खिलाड़ियों को 12 और 13 नवंबर को क्लब मुकाबले खेलने हैं लेकिन मेजर लीग सॉकर में खेलने वाले खिलाड़ी बहरीन में प्रदर्शनी मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। जोनाथन ओसोरियो, मार्क-एंथोनी काये, रिची लारिया और डोनिल हेनरी की टोरंटो टीम ने अपना पिछला मुकाबला नौ अक्टूबर को खेला था।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।