
राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना के शादी के केक का एक टुकड़ा 1,850 पाउंड में हुआ निलाम
लंदन – राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना के शादी के केक का एक टुकड़ा 1,850 पाउंड में नीलाम हुआ है। काल्पनिक कहानियों में सुनी जाने जैसी शादी के 40 साल से भी ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद यह एक निलामी में इतनी बड़ी कीमत में बिका है। केक का यह टुकड़ा शादी के 23 आधिकारिक केकों में से एक केक का है जो ब्रिटिश शाही जोड़े ने अपनी शादी में परोसा था।
केक की आइसिंग (सजावट के लिए तैयार मिश्रण) और बादाम की मिठाई से तैयार बेस में शाही ‘कोट ऑफ आर्म्स’ को सुनहरे, लाल,नीले और चांदी से सजे विस्तृत डिजाइन को विशिष्ट रूप से दर्शाया गया था। यह टुकड़ा क्वीन मदर के स्टाफ की एक सदस्य मोया स्मिथ को दिया गया था। जिन्होंने इसे सख्त पकड़ वाली एक फिल्म के साथ संरक्षित कर रखा था और इसपर 29 जुलाई,1981 की तारीख अंकित की थी।