जनता जर्नादनफ्लैश न्यूज
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2,846 चयनित सहायक अध्यापकों/प्रवक्ताओं को तैनाती दी जा रही
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अगस्त, 2021 को यहां राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों एवं प्रवक्ताओं को ऑनलाइन पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री प्रतीक स्वरूप कुछ नवचयनित सहायक अध्यापकों/प्रवक्ताओं को अपने कर-कमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर वे अभ्यर्थियों को सम्बोधित भी करेंगे।
यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 2,846 चयनित सहायक अध्यापकों/प्रवक्ताओं को तैनाती दी जा रही है। इनमें 2,667 सहायक अध्यापक और 179 प्रवक्ता शामिल हैं। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के मिशन रोजगार श्रृंखला की एक नई कड़ी है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में लगभग साढ़े चार लाख युवाओं को राजकीय सेवाओं में नियोजित किया गया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



