राष्ट्रीय

राकांपा ने विद्या चव्हाण को महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई – राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधान पार्षद विद्या चव्हाण को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया।

राकांपा ने एक बयान में कहा कि राज्यसभा सदस्य और पार्टी की महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष फौजिया खान ने इस नियुक्ति की घोषणा की। इस अवसर पर चव्हाण ने कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान मूल्य वृद्धि और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी।

खान ने नागपुर, अमरावती, मराठवाड़ा, पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण, ठाणे और उत्तरी महाराष्ट्र क्षेत्रों के लिए महिला इकाई की संभाग प्रमुखों की नियुक्ति की भी घोषणा की।

बयान में कहा गया है कि पार्टी अतीत में महिला इकाई के लिए जिला प्रमुखों को नियुक्त कर चुकी है, लेकिन यह पहली बार है कि उसने संभाग प्रमुखों की नियुक्ति की है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button