भारतराष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने कूचबिहार फायरिंग पर गृहमंत्री का मांगा इस्तीफा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कोलकाता – तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में कूचबिहार के सितलकुची में गोलीबारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा है। साथ ही ममता ने लोगों से शांत रहने की अपील की और सीआरपीएफ पर सीतलकूची में मतदाताओं पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया। हालांकि सीआरपीएफ ने साफ कर दिया है कि कूचबिहार के सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो CRPF की तैनाती थी और ना ही वो इस घटना में किसी तरह से शामिल है।

बनर्जी ने एक जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस बात का जवाब देने को कहा कि राज्य विधानसभा के चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के सीतलकूची में केंद्रीय बलों की गोलीबारी में लोगों की जानें क्यों गई। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय बलों के ‘अत्याचार’ को देखकर उन्हें काफी समय से ऐसा कुछ होने की आशंका थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, इतने लोगों को मारने के बाद वे (निर्वाचन आयोग) कह रहे हैं कि आत्मरक्षा में गोलीबारी की गई। उन्हें शर्म आनी चाहिए। यह एक झूठ है। सीआरपीएफ ने मतदान के लिए पंक्ति में खड़े लोगों पर गोलीबारी की और सीतलकूची में चार लोगों को मार दिया। मुझे इस बात की लंबे समय से आशंका थी कि बल इस प्रकार की कार्रवाई करेंगे। बीजेपी जानती है कि उसने लोगों का जनाधार खो दिया है। इसलिए वह लोगों को मारने का षड्यंत्र रच रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह शाह की रची साजिश का हिस्सा था। बनर्जी ने कहा, “बहरहाल, मैं सभी से शांत रहने और शांतिपूर्ण रूप से मतदान करने की अपील करूंगी। उन्हें हराकर मौत का बदला लें। इस चुनाव में मारे गए लोगों की संख्या तीन साल पहले हुए पंचायत चुनाव से कहीं अधिक है।

उन्होंने कहा, “यदि आप चुनाव की शुरूआत होने से ले कर अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या की गिनती करें। तो करीब 17-18 लोग मारे जा चुके है। कम से कम 12 लोग केवल हमारी पार्टी के थे। निर्वाचन आयोग को आज हुई घटना को लेकर लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए। हम प्रशासन के प्रभारी नहीं हैं। आयोग प्रशासन का प्रभारी है।

 

 

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button