
भाजपा ने लखनऊ महानगर में 93 कार्यकर्ताओं को बनाया वार्ड मंत्री
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने मंगलवार को वार्ड मंत्री के लिए महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के सामने प्रस्ताव रखा।इस दौरान लखनऊ महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच से 93 लोगों को वार्ड मंत्री पद के लिए घोषित किया गया। वार्ड मंत्री अपने वार्ड की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।
बताया जा रहा है कि वार्ड स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए वार्ड मंत्री पद पहली बार सृजित किया गया है। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के दौरान इनकी अहम भूमिका होगी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चयन किए गए भाजपा के 93 वार्डों के वार्ड मंत्री अपने क्षेत्र में पार्षद से मिलकर वहां की स्थानीय समस्याओं को जानेंगे।
वहीं वार्ड मंत्री सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को लोगों तक घर-घर तक जानकारी देंगे और इसके बारे में प्रचार प्रसार करने का काम भी करेंगे। इससे सरकार की योजनाओं का पूरी तरह लोगों तक लाभ पहुंच सकेगा।
वार्ड मंत्री लोगों से जुड़ी जनसमस्याओं को पूरी तरह से हल करने का प्रयास करेंगे और इसके बारे में अपने मंडल अध्यक्ष को भी अवगत कराएंगे। जिससे सरकार की योजनाएं निचले स्तर तक पहुंच सके। और लोगों के बीच सरकार के प्रति एक विश्वास जगाया जा सके। मंगलवार को महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने वार्ड मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी।



