फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

बिहार में 3 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे प्रशांत किशोर, कहा- नहीं बनाऊंगा पार्टी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर पिछले कई दिनों से कयासों का दौर लगातार जारी था। दावा किया जा रहा था कि प्रशांत किशोर अपनी नए राजनीतिक दल का गठन कर सकते हैं। हालांकि प्रशांत किशोर ने आज इस पर विराम लगा दिया। प्रशांत किशोर ने ऐलान कर दिया है वह फिलहाल कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बना रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि बिहार में राजनीतिक बदलाव के लिए 3000 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे जिसकी शुरुआत चंपारण से होगी। हालांकि प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि मैं 17000 से ज्यादा लोगों से बात करूंगा। अगर पार्टी बनाने के लिए वे तैयार हुए तो इस पर विचार किया जाएगा। लेकिन यह पार्टी सिर्फ मेरी नहीं बल्कि सभी की होगी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार आज 30 साल के लालू और नीतीश के राज के बाद भी देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है। विकास के कई मानकों पर बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर है। बिहार अगर आने वाले समय में अग्रणी राज्यों की सूची में आना चाहता है। तो इसके लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार के ऐसे लोग जिनमें यहां की समस्या को सुलझाने की क्षमता है और बिहार को बदलने का जज्बा है। उन लोगों को एक साथ लाने का प्रयास कर रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button