भारत

बांग्लादेश पहुंचे पीएम मोदी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

ढाका – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे। वह बांग्लादेश की स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती और बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी को लेकर मनाए जाने वाले भव्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मोदी गोपालगंज जिले के तुंगीपाड़ा में बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के स्मारक पर भी जाएंगे। वह उस स्थान पर जाने वाले पहले गणमान्य भारतीय व्यक्ति होंगे।जानकारी के मुताबिक मोदी के इस यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिये नयी घोषणाएं भी की जाएंगी।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार से शुरू होने जा रही दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिये नयी घोषणाएं भी की जाएंगी।

कोविड-19 महामारी फैलने के बाद से प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है।
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। इनमें दोनों देशों के बीच सहयोग से संबंधित कई समझौते शामिल है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button