
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, दिल्ली से लौटते ही PGI पहुंचे CM योगी
लखनऊ – एसजीपीजीआई (संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वह 51 दिन से वेंटिलेटर पर है। शुक्रवार को दिल्ली से लौटते ही उन्हें देखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे है। पहले उनमें चैतन्यता की समस्या रही थी। हालत बिगड़ने पर 21 जून को लोहिया संस्थान से एसजीपीजीआई शिफ्ट किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह में लोहिया संस्थान की शुरुआती जांच में अनियंत्रित ब्लड शुगर, एक्यूट बैक्टीरियल इंफेक्शन की शिकायत पाई गई थी। इस समस्या में शरीर में सूजन और संक्रमण मिला। मस्तिष्क के सीटी स्कैन में खून का थक्का पाया गया। इसके अलावा माइनर हार्ट अटैक के भी लक्षण पाय गए थे।
इसके बाद 18 जुलाई से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पीजीआई में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती किया गया गया है। 20 जुलाई को फेफड़ा सही से काम न करने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। वह 51 दिन से वेंटिलेटर पर है। उनकी किडनी फंक्शन में बीच में कुछ सुधार आया। पीजीआई के निदेशक डॉ. आर के धीमान के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमण के चलते उनके फेफड़े का फंक्शन गड़बड़ा गया है। शुक्रवार को दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल्याण सिंह को देखने एसजीपीजीआई पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव भी मौजूद रहे।
यह टीम कर रही इलाज
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के इलाज के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है। जिसमें प्रो. बनानी पोद्दार, प्रो. अफजल अहमद, प्रो. नारायण प्रसाद, प्रो. सुनील प्रधान, प्रो. वीके पालीवाल, प्रो. ईश भाटिया और प्रो. अमित केसरी हैं। निगरानी में संस्थान के निदेशक हेपेटोलॉजिस्ट प्रो. आरके धीमान, सीएमएस एवं इंडो सर्जन प्रो. गौरव अग्रवाल भी लगे है।