
पहली बार बिना महरम हज यात्रा पर जा रही महिलाएं- मीनाक्षी लेखी
हज यात्रा के इतिहास में यह पहला मौका आया है जब महिलाएं बिना महरम के हज यात्रा कर सकती हैं। इसको लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि बिना मरहम के यात्रा करने वाली महिलाओं के आंकड़े 4000 तक पहुंच चुके हैं। राजधानी दिल्ली से इस यात्रा में शामिल हो रही महिलाओं की संख्या 39 है। आज इन्हें रवाना किया गया है।
मीनाक्षी लेखी ने जत्थे को हरी झंडी दिखाई:
आज दिल्ली की 39 महिलाएं और उत्तर भारत की लगभग 200 महिलाएं ‘महरम’ (पुरुष अभिभावक) के बिना हज यात्रा पर जा रही हैं। इस बार देशभर से कुल 4,000 महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रही। उन्होंने जत्थे को हरी झंडी दिखाई।
दिल्ली हज कमेटी की प्रमुख कौसर जहां ने एक वीडियो भी साक्षा किया है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बिना महरम के महिलाएं अब इस सफर पर जा सकें इसकी शुरुआत आज हुई है। आज दिल्ली से 200 महिलाएं रवाना हुई हैं। कुल 4000 महिलाएं इस बार हिन्दुस्तान से हज़ के लिए बिना महरम के जा रही हैं। इस यात्रा के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं।
मिलेंगी ये सुविधाएं:
जानकारी के मताबिक महिलाओं को कोई तकलीफ ना हो, इसको लेकर पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही साथ हज के लिए महिलाओं को स्पेशल फिटनेस ट्रेनिंग दी गई है। दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। पहले इस यात्रा पर महिलाएं अकेली नहीं जाती थीं। यात्रा पर रवाना होने से पहले महिलाएं और उनके परिजन भी काफी भावुक नजर आए।