भारत

पश्चिम बंगाल में क्यों ध्यान नहीं दे रही कांग्रेस

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दल जोरो-शोरो से चुनावी रैलियां कर रहे है। लेकिन कांग्रेस की रणनीतियां अब जनता को भ्रमित कर रही हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस कमजोर पड़ते हुए दिखाई दे रही है। जहां इस बार पश्चिम बंगाल का मुकाबला सबसे खास माना जा रहा है क्योंकि यहां पर तृणमूल कांग्रेस की सीधी टक्कर भाजपा से होने वाली है। वही भाजपा से जिसका 2016 के विधानसभा चुनाव में अता-पता नहीं था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी मोर्चा संभाला हुआ है लेकिन इन दोनों की रैलियां अभी तक पश्चिम बंगाल में नहीं हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नहीं चाहती है कि बंगाल में त्रिकोणीय मुकाबला हो और भाजपा को उसका फायदा मिले। इसलिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वहां पर रैली नहीं की।

जानकार बताते हैं कि कांग्रेस आला कमान द्वारा जी-23 के नेताओं को दरकिनार किए जाने की वजह से पार्टी कमजोर दिखाई दे रही है। बंगाल में अधीर रंजन चौधरी और एकाद नेताओं को छोड़ दिया जाए तो कोई बड़ा चेहरा रैली करते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। जबकि पश्चिम बंगाल की स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी का नाम शामिल हैं।

लेफ्ट के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या कांग्रेस पार्टी के बंगाल की कोई अहमियत नहीं है ? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस चाहती है कि यहां पर त्रिकोणीय मुकाबले का फायदा भाजपा को न हो। इसलिए अभी तक राहुल, प्रियंका ने बंगाल में रैली नहीं की। जबकि असम और तमिलनाडु में लगातार रैलियां कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी असम चुनाव समाप्त होने के बाद बंगाल की तरफ ध्यान देंगे। बता दें कि 6 अप्रैल को असम में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस समय तक आठ चरणों में होने वाले बंगाल चुनाव के तीन चरण संपन्न हो चुके होंगे और बाकी के पांच चरणों में राहुल गांधी समेत स्टार प्रचारक अपना जलवा दिखा सकते हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button