फ्लैश न्यूजलाइफस्टाइल

नाश्ते में तैयार करें लौकी का चीला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नाश्ते के लिए रोज एक जैसी चीज बनाकर बोर हो गए हैं तो इस बार लौकी का चीला ट्राई करें। वैसे तो सबसे आसान और सेहतमंद नाश्ता चीला होता है। बेसन से लेकर सूजी और मूंग। चीले बहुत सी चीजों से मिलाकर बनाए जाते हैं। यहां तक कि आलू का भी चीला बनता है। लेकिन इस बार नाश्ते में लौकी से बना चीला ट्राई करें। बाकी सारे तरह के चीलों का स्वाद आप बेशक भूल जाएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा लौकी का लाजवाब चीला। जिसे खाने के बाद बड़े क्या बच्चे भी दोबारा बनाने की फरमाइश करेंगे।

लौकी का चीला बनाने की सामग्री
दो लौकी
दो चम्मच सूजी
आधा कप बेसन
नमक स्वाद अनुसार
तेल
तीन हरी मिर्च
दो चम्मच अजवाइन
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
कटी हुई हरी धनिया

बनाने की विधि
सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से घिस लें।फिर इस लौकी से निकलने वाले पानी को अच्छे से निथारकर अलग कर लें। अब इसमें सूजी और बेसन की मात्रा को मिला लें। फिर लौकी में हरी मिर्च, सूजी, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च, अजवाइन, धनिया पत्ती और बेसन डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

इसके बाद पानी डालकर बैटर तैयार करें। बैटर बनाते वक्त ध्यान रखें कि यह ना तो ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा हो। क्योंकि दोनों ही स्थितियों में चीला बनाने में परेशानी होगी और स्वाद में भी अंतर आएगा।
बैटर बनाने के बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें। इसमें एक चम्मच बैटर डालकर फैला दें। जब तक यह हल्का भूरा न हो जाए तब तक इसे सेकें। इसके बाद चीला के ऊपर थोड़ा सा तेल छिड़कें। दूसरी तरफ पलटें और अच्छी तरह से सेक लें।
दोनों तरफ सिंकने के बाद इसे बाहर निकालें और दूसरे चीले के लिए बैटर डालकर वही प्रक्रिया दोहराएं। इसे आप सॉस या चटनी के साथ परोस सकते हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button