उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिन के लखनऊ दौरे पर हैं। जहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सोमवार को वह प्रेसिडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद राष्ट्रपति राजभवन के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रपति की अगवानी के लिए लखनऊ के राजभवन में विशेष व्यवस्था की गई है। यहां पाश्चात्य सभ्यता के साथ-साथ अत्याधुनिक सुविधाएं राष्ट्रपति के लिए उपलब्ध हैं। राष्ट्रपति प्रेसिडेंशियल सुइट में रुकेंगे। यहीं वह दोपहर का भोजन परिवार के साथ करेंगे। शाम को चार बजे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमन्ना और इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक न्यायाधीश मुनीश्वर नाथ भंडारी व हाईकोर्ट के अन्य न्यायधीशों के साथ स्वल्पाहार में शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

अगले दिन सुबह वह मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के आमंत्रित मंत्रियों के साथ नाश्ता करेंगे। सुबह 11:30 बजे वह लोकभवन में आम्बेडकर की मूर्ति का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद राजभवन वापस आ जाएंगे। यहां से चार बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राष्ट्रपति राजभवन में बने चार कमरों के सुइट में विश्राम करेंगे। इस सुइट में बेड रुम के अतिरिक्त जिम, कॉन्फ्रेंस हाल और डाइनिंग हॉल है। आधुनिक संसाधनों के साथ पाश्चात्य सभ्यता का संगम इस सुइट में दिखेगा। इसमें यूपी के विभिन्न जिलों की कारीगरी का नमूना, प्राचीन मूर्तियां और पेंटिंग शामिल हैं।

इस सुइट के सामने दूसरे सुइट में आपात कक्ष बनाया गया है। इसमें राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां हाई स्पीड इंटरनेट, सेटेलाइट फोन और हॉटलाइन के साथ अन्य अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पांच सितारा होटल जैसी व्यवस्था
राष्ट्रपति जिस सुइट में रुकेंगे वहां उनकी गरिमा के अनुरूप पांच सितारा होटल जैसी बेहतर व्यवस्था की गई है। संबंधित क्षेत्र को 48 घंटे पूर्व से ही राष्ट्रपति के आने तक नो मेन जोन घोषित करते हुए राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे जवानों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button