खेल-खिलाड़ी

थॉमस कप में भारत ने रचा इतिहास, डेनमार्क को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बैडमिंटन में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल कर लिया है। शुक्रवार को बैंकॉक में खेले जा रहे थॉमस कप टूर्नामेंट के रोमांचक सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने डेनमार्क को 3-2 से हराया है। इस जीत के साथ ही भारत की टीम ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि 73 साल के इतिहास में पहली बार भारत थॉमस कप के फाइनल में पहुंचा है। भारत की ओर से एचएस प्रणॉय ने निर्णायक 5वें मैच में अपना धमाकेदार प्रदर्शन दिया जिससे भारतीय टीम ने 2-2 की बराबरी पर आ चुके मैच में 3-2 से जीत दर्ज कर ली।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी और एचएस प्रणय उन लोगों में शामिल है जिन्होंने डेनमार्क के खिलाफ थॉमस कप सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को जीत दिलाई। बता दें कि श्रीकांत का थॉमस कप 2022 में एक सही रिकॉर्ड रहा है।

उन्होंने अब तक अपने सभी 5 मैच जीते हैं। जबकि प्रणय ने दो बार जीत हासिल की है।भारत ने साल 1979 के बाद से कभी भी सेमिफाइनल में जगह नहीं बनाई थी लेकिन जबरदस्त प्रदर्शन दिखाते हुए भारतीय टीम ने 2016 के चैम्पियन डेनमार्क को हरा दिया।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button