
तालिबान के समर्थन में उतरे बूम-बूम अफरीदी, बोले- इस बार उनका रूख पॉजिटिव
इस्लामाबाद – पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अफगानिस्तान पर कब्जा करने वाले तालिबान की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस बार तालिबान बड़े पॉजिटिव रूख के साथ सामने आए हैं। ये चीजें पहले नजर नहीं आई हैं। लेकिन इस बार बड़ी पॉजिटिविटी की तरफ नजर आ रही हैं।
अफरीदी ने किया तालिबान का गुणगान
उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर तालिबान की रूख बेहद नरम है जो काफी अच्छा है। उनके नजरिए को देखकर लगता है कि वो महिलाओं को नौकरी करने देंगे। अफगानिस्तान में क्रिकेट के भविष्य पर उन्होंने महज तालिबान समर्थन किया। दरअसल, काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश छोड़ दिया और वहां पर रहने वाले ज्यादातर लोग भी अपना मुल्क छोड़ने के लिए विवश हो गए।
आपको बता दें कि अमेरिकी सैनिकों ने भी काबुल हवाई अड्डे को पूरी तरह से खाली कर दिया है और वहां पर भी तालिबान का कब्जा है। इसी बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर का वीडियो सामने आया। जिसमें उन्होंने महज तालिबान की तारीफ की।
यूजर्स ने की आलोचना
साल 2017 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बूम-बूम अफरीदी ने कहा कि इस बार तालिबान के रवैये को देखकर लग रहा है। कि वो महिलाओं को नौकरी करने देंगे और राजनीति में भी शामिल करेंगे। शाहिद अफरीदी के इस बयान पर भारत से लेकर पाकिस्तान तक के सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की। एक यूजर ने तो शाहिद अफरीदी को तालिबान का अगला प्रधानमंत्री उम्मीदवार ही बता दिया।