राष्ट्रीय

कामगारों को दिल्ली सरकार का तोहफा! निर्माण क्षेत्र पर आने जाने के लिए फ्री होगी बस सेवा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण क्षेत्र के कामगारों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें बस के पास निशुल्क देने का निर्णय किया है। सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित एक कार्यकम में कुछ कामगारों को बस पास भी दिए।

उन्होंने कहा, दिल्ली में दस लाख कामगार पंजीकृत हैं। पिछले एक वर्ष में केजरीवाल सरकार ने दस लाख पंजीकृत कामगारों (विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं) को 600 करोड़ रुपये दिए हैं। जो पूरे देश में अब तक कामगारों में बांटी गई सबसे बड़ी राशि है।

उप मुख्यमंत्री ने कामगारों से कहा कि बस पास मिलने से उनका आने जाने का खर्च बच जाएगा और उस धन को वे अपने परिवार पर खर्च करें। कहीं और बर्बाद नहीं करे। निर्माण क्षेत्र के कामगारों में पेंटर, वेल्डर, बढ़ई और क्रेन संचालक भी शामिल हैं। सिसोदिया ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की,जिन्होंने उप मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें अपने कार्य क्षेत्र पर पहुंचने के लिए प्रति माह सैकड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button