राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति नायडू ने राष्ट्र के विकास के लिए नरसिम्हा राव की प्रतिबद्धता को किया याद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव की 100वीं जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें भारत में आर्थिक सुधारों का ‘‘निर्विवाद पथ प्रदर्शक’’ बताया। नायडू ने कहा कि लोग राष्ट्र के विकास के प्रति राव की दृढ प्रतिबद्धता को हमेशा याद रखेंगे। राव जून 1991 और मई 1996 के बीच प्रधानमंत्री रहे थे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया। एक कुशल प्रशासक, राजनेता, दूरदर्शी और भारत में आर्थिक सुधारों के निर्विवाद पथ प्रदर्शक पीवी नरसिम्हा राव को उनकी सौवीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उपराष्ट्रपति ने कहा कि राव सही अर्थों में बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।

वह बहुभाषाविद और एक प्रतिष्ठित विद्वान थे। जिन्होंने शिक्षा के माध्यम के रूप में मातृको प्रोत्साहित करने में गहरी रुचि दिखाई। राव का जन्म आज ही के दिन 1921 में करीमनगर में हुआ था। जो अब तेलंगाना में है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button