
अभिनेता प्राचीन चौहान छेड़छाड़ केस में गिरफ्तार
मनोरंजन जगत से हर दिन एक ऐसी खबर आती है। जो लोगों को चौंका देती है। अब एकता कपूर के मशहूर धारावाहिक कसौटी जिंदगी से डेब्यू करने वाले अभिनेता प्राचीन चौहान को मुंबई के मलाड ईस्ट पुलिस ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोपों के लिए गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इससे पहले टीवी के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया था।
पर्ल वी पुरी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद अब प्राचीन चौहान को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्राचीन चौहान के खिलाफ पीड़िता ने मलाड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354, 342, 323, 506(2) में केस दर्ज किया है। मामले की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
प्राचीन चौहान के दोस्तों ने नहीं दिया कोई बयान
प्राचीन चौहान की गिरफ्तारी की खबर से एक बार टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उनके दोस्तों को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। हालांकि टीवी इंडस्ट्री से प्राचीन के दोस्तों का भी अभी तक इस मामले में कोई भी बयान सामने नहीं आया है। प्राचीन चौहान को कसौटी जिंदगी के सुब्रतो बसु के किरदार से पहचान मिली थी और इसी से उन्होंने डेब्यू किया था।
हालांकि यह बात और है कि पर्ल वी पुरी को जेल से जमानत मिल गई है। लेकिन अब देखना यह होगा प्राचीन चौहान पर लगे आरोपों पर कब तक खुलासे होता है। अगर अभिनेता पर लगे आरोप सच साबित हुए तो उन्हें इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
अगर प्राचीन चौहान के काम की बात करें तो उन्होंने कुछ झुकी पलके, सिंदूर तेरे नाम का सात फेरे और माता-पिता के चरणों में स्वर्ग में भी किरदार निभाया था। अभी प्राचीन चौहान यूट्यूब पर शिट्टी आइडियाज ट्रेंडिंग वेब सीरीज प्यार का पंच में छवि मित्तल और पूजा गौर के साथ काम कर रहे हैं।