कारोबार

अडानी समूह की मीडिया में एंट्री का असर, गदगद निवेशकों ने खरीदे इस कंपनी के शेयर

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

गौतम अडानी के अडानी समूह ने राघव बहल के मीडिया वेंचर क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूबीएम) में अल्पांश हिस्सेदारी ली है। इस खबर का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा है।

दरअसल, बुधवार के कारोबार में निवेशकों ने शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी Quint Digital Media लिमिटेड के स्टॉक की जबरदस्त खरीदारी की है। इसका असर ये हुआ कि कंपनी के स्टॉक पर अपर सर्किट लग गया।

कितना है शेयर का भाव: बीएसई इंडेक्स पर Quint Digital Media लिमिटेड का शेयर भाव 483.40 रुपए पर बंद हुआ। कंपनी के स्टॉक का अपर सर्किट 20 फीसदी था।

मतलब ये कि एक दिन पहले के मुकाबले कंपनी के स्टॉक में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। रुपए के हिसाब से प्रति शेयर 80.55 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, मार्केट कैपिटल 1 हजार करोड़ रुपए के स्तर को पार कर लिया।

आपको बता दें कि अडानी समूह ने जिस मीडिया वेंचर में हिस्सेदारी ली है, उसका नाम क्यूबीएम है। ये बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरें देने वाली कंपनी है और ब्लूमबर्गक्विंट नाम के डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म का संचालन करती है।

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी का नाम Quint Digital Media लिमिटेड है। हालांकि, अडानी ग्रुप के क्यूबीएम से जुड़ने के साथ ही अमेरिकी कंपनी ब्लूमबर्ग मीडिया ने इस वेंचर से खुद को अलग कर लिया है। इसका मतलब है कि इस कम्पनी के शेयर भी अडानी ग्रुप की अन्य कम्पनियों की तरह ही हो जायेंगे। ये शेयर जल्द ही गिरेंगे भी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button