धार्मिक

अगस्त में इस दिन है हरतालिका और हरछठ व्रत

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

अगस्त का महीना व्रत और त्योहार के लिहाज से बहुत खास है। एक तरफ जहां इस महीने में भाई बहन के प्यार का त्योहार रक्षा बंधन आता है। वहीं इस महीने में जन्माष्टमी, हरतालिका तीज और हरछठ व्रत आता है। इस साल हरछठ व्रत 17 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके बाद 18 या 19 अगस्त को जन्माष्टमी का व्रत मनाया जाएगा। हरछठ और जन्माष्टमी साथ-साथ आते हैं।

हरछठ के दो दिन बाद जन्माष्टमी का व्रत आता है। ऐसा कहा जाता है कि जो हल षष्ठी का व्रत करते है। उन्हें जन्माष्टमी का व्रत नहीं करना चाहिए। सावन की पूर्णिमा समाप्त होने के बाद से भादो में का सबसे पहला व्रत ही हरछठ का व्रत है। इसे बलराम जी का जन्मदिन कहा जाता है। यह व्रत संतान के लिए होता है। इस व्रत में महिलाएं हल से जुता हुआ नहीं खाती हैं।

जन्माष्टमी के बाद हरतालिका तीज का व्रत आता है। भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज व्रत रखा जाता है। इस व्रत में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत में गौरी शंकर की पूजा अर्चना की जाती है। यह व्रत सुबह से शुरू होकर अगले दिन सुबह खत्म होता है। इस साल हरतालिका तीज व्रत 30 अगस्त का है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button