Yogi मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या जाएंगे

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या-फैजाबाद के दौरे पर होंगे। अपने दौरे में Yogi अयोध्या में रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन करेंगे और डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करेगें। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक करेंगे और महन्त नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हालांकि Yogi मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या जा रहे सीएम Yogi के इस प्रस्तावित दर्शन कार्यक्रम से राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। 25 सालों में पहली बार प्रदेश मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे को देखते हुए फैजाबाद जिले में जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ अयोध्या-फैजाबाद में करीब आठ घंटे का समय व्यतीत करेंगे।

वह लखनऊ में अपने सरकारी आवास से सुबह 8.15 बजे निकलकर स्टेट प्लेन से फैजाबाद हवाई पट्टी पर सुबह 8.55 बजे पहुंचेंगे। उनकी लखनऊ वापसी शाम 5.30 बजे होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 मई को पूर्वान्ह 8.25 बजे लखनऊ से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा जनपद फैजाबाद को प्रस्थान करेगें, वे 8.55 बजे पूर्वान्ह हवाई पट्टी फैजाबाद पहुंचेगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9.00 बजे हवाई पट्टी फैजाबाद से कार द्वारा प्रस्थान कर 9.20 बजे हनुमानगढ़ी अयोध्या पहुंचेगें, तत्पश्चात् 9.20 से 11 बजे तक हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि, राम की पैड़ी एवं श्री सरयू दर्शन करेगें। फिर 11 बजे राम की पैड़ी, अयोध्या से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.25 बजे डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के हाल में पहुंच कर पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगें।

इसके बाद मुख्यमंत्री Yogi मध्यान्ह 12 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में फैजाबाद मण्डल के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक करेगें, जिसमें फैजाबाद मण्डल के मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायक गण के अतिरिक्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहेगें। मुख्यमंत्री Yogi अपरान्ह 2.30 बजे कार द्वारा विश्वविद्यालय से दिगम्बर अखाड़ा के लिए प्रस्थान कर 2.50 बजे वहां पहुंचेगें। 2.50 बजे से 3.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

3.30 बजे दिगम्बर अखाड़ा अयोध्या से प्रस्थान कर 3.35 बजे से 4.35 बजे तक दीन बन्धु नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण एवं महन्त नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होगें। अपरान्ह 4.35 बजे जन्मोत्सव स्थल अयोध्या से प्रस्थान कर 5. बजे प्रधान डाकघर फैजाबाद पहुंचकर सायं 5 बजे से 5.15 बजे सायं तक नया पासपोर्ट सेवा केन्द्र फैजाबाद का शुभारम्भ करेगें। फिर 5.15 बजे सायं प्रधान डाकघर से 5.25 बजे सायं कार द्वारा हवाई पट्टी फैजाबाद पहुंच कर 5.30 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777