जिस तरह से भारत ने अमेरिका के टेरिफ की काट के लिए नए-नए फार्मूले अपनाए हैं, उसे लेकर ट्रंप भी परेशान है। क्योंकि भारत पिछले कई महीनों से अमेरिकी व्यापार का विकल्प तलाशने में जुटा हुआ है जिसका असर भी दिखाई दे रहा है। हाल ही में भारत ने कई ऐसे देशों के साथ डील की है जो काफी फायदेमंद हैं और भारत की अर्थव्यवस्था में चार चांद लगाने वाले हैं। जिन देशों के साथ डील हुई है। उनमें से कई अमेरिका के कट्टर दुश्मन भी हैं। क्योंकि जिस वक्त अमेरिका और यूरोप के रिश्ते तनाव की ओर बढ़े हैं, ठीक उसी वक्त भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुआ है जो सबसे ज्यादा भारत को ही फायदा पहुंचाने वाला है।
जयशंकर एक बड़ी और अहम बैठक के लिए अमेरिका जा रहे हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिन के लिए अमेरिका जाने वाले हैं जो दोनों देशों के बीच संबंधों को और गति देने वाला है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्रिटिकल मिनरल्स पर मंत्री स्तरीय बैठक बुलाई है।
जिसमें शामिल होने के लिए 2 फरवरी से 4 फरवरी तक एस जयशंकर अमेरिका के दौरे पर होंगे। वे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्कोविय की ओर से बुलाई गई क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इस दौरे में एस जयशंकर अमेरिकी सरकार के सीनियर सदस्यों के साथ भी मीटिंग करेंगे। दरअसल क्रिटिकल मिनरल्स वे खनिज पदार्थ हैं जो किसी भी देश की आर्थिक उन्नति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इनकी कमी से आधुनिक तकनीकों का उत्पादन रुक सकता है क्योंकि इनके विकल्प खोजना बहुत कठिन या महंगा होता है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए
नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।