उत्तर प्रदेशभारत

यह कैसा विकसित भारत होगा..जयराम रमेश ने नीति आयोग की बैठक को लेकर पूछा सवाल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस ने नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जब सामाजिक सद्भाव खत्म किया जाएगा, आर्थिक विषमता होगी और विविधिता मिटाने का प्रयास होगा तो फिर किस तरह का ‘विकसित भारत’ होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक हो रही है। यह तथाकथित विकसित भारत लक्ष्य पर प्रगति की कथित तौर पर समीक्षा करेगी।

उन्होंने सवाल किया कि यह कैसा विकसित भारत होगा जहां सत्ता में बैठे लोग ही अपने दुर्भावनापूर्ण शब्दों और कार्यों से सामाजिक सद्भाव के बंधन को नष्ट कर देंगे?

रमेश ने कहा, ‘यदि सत्ता में बैठे लोग अपने अनुचित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संसद, न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों, मीडिया और संवैधानिक तथा वैधानिक प्राधिकार को नष्ट कर देंगे तो यह किस प्रकार का विकसित भारत होगा?’

उन्होंने सवाल किया, ‘यह किस प्रकार का विकसित भारत होगा यदि भारत जिन मूल्यों के लिए हमेशा खड़ा रहा है, उन पर दुनिया की चकाचौंध में व्यवस्थित रूप से हमला किया जाए?

यह कैसा विकसित भारत होगा जिसमें आर्थिक विषमताएं और असमानताएं बढ़ती जाएंगी जबकि धन कुछ लोगों के हाथों में जाता रहेगा?’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यदि भारत की गौरवशाली विविधताओं को जानबूझकर अपमानित और मिटाने का प्रयास किया जाएगा तो यह कैसा विकसित भारत होगा?

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button