फ्लैश न्यूज

हेलमेट पहनना अनिवार्य ,रांग साइड ड्राविंग ,ओवरस्पीडिंग ना करें युवा-एल वेंकटेश्वर लू

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने राजधानी में रोड सेफ्टी क्लब और वालेंटियर्स के माध्यम से नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने, यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने, हाईवे पर अवैध कट बंद करने समेत सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा को लेकर प्रमुख सचिव परिवहन ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की ।
एनएचएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि प्रदेश में एनएचएआई के मार्गों पर चिन्हित कुल 3504 जंक्शन में से 150 जंक्शनों पर ट्रैफिक बेहतर बनाने के लिए काम किया जाना है. टोल प्लाजा पर चालकों के स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं.
 टैक्टर-ट्रालियों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए जा रहे हैं. इस पर प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू ने एनएचएआई को शेष 150 जंक्शनों पर सुधारात्मक कार्य करने, अवैध कट बंद कर चेतावनी बोर्ड लगाने, टोल प्लाजा पर ओवरलोडिंग रोकने के लिए कड़े निर्देश दिये ।
बैठक में टोल प्लाजाओं पर चालकों के स्वास्थ्य नेत्र परीक्षण के लिए कैम्प आयोजित किये जा रहे है सभी टोल पर सड़क सुरक्षाख्या,यातायात नियमों के पालन किये जाने के लिए पम्पलेट वितरित किये जा रहे है टोल प्लाजा पर टैक्टर-ट्रालियों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने की कार्यवाही भी की जा रही है। सभी विभागों के
निजी व्यावसायिक वाहन चालकों का प्रतिदिन अभियान चलाकर नेत्र में स्वास्थ्य जॉच करायी जाये। ग्रामों में सड़क सुरक्षा जागरूकता संबधी गतिविधियॉ आयोजित करते हुए जन-मानस को जागरूक किया गया है। रोड सेफ्टी क्लब एवं वालेंटियर्स के माध्यम
से 18 वर्ष से कम आयु के युवाओं को वाहन न चलाये जाने के प्रति जागरूक किया जाये और दो पहिया वाहन चालकों को हेल्मेट अनिवार्य रूप से पहनने, स्टंटिंग न करने, रांग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न किये जाने के बारे में जागरूक किया जाये। साथ ही मार्गों पर फुट ओवरब्रिज के बारे में लोगों को भी जागरूक किया जाये।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button