गुजरात चुनाव के पहले और दूसरे चरण के चुनाव में कई जगहों से ईवीएम में खराबी की खबरें आई थीं। विपक्ष लगातार इस बात को उठाता रहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ हो रही है और ईवीएम को हैक करके नतीजों को प्रभावित किया जा सकता है।
बसपा सुप्रीमो मायावती, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे नेता ईवीएम के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। ईवीएम के वोटों और VVPAT की पर्चियों के मिलान को लेकर कांग्रेस पार्टी की मांग ईवीएम के खिलाफ बड़ी मांग बन गई है।
अलावा इसके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राज्य निर्वाचन आयोग से आग्रह किया था कि नगर निगम का चुनाव ईवीएम के बदले बैलट पेपर से कराए जाएं।
Back to top button