
विजय-रश्मिका की शादी की बजेंगी शहनाई! वेडिंग की डेट का खुलासा हुआ, टीम ने दी जानकारी
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक खुशियों का माहौल होगा। क्योंकि रश्मिका-विजय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। काफी लंबे समय से सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एक साथ स्पॉट किया गया है। लव वर्ड्स एक-दूसरे को डेट लंबे समय से करते आ रहे हैं। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और टॉलीवुड के सबके चहते सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने सगाई कर ली है और अब इनकी शादी का इंतजार बेसब्री से फैंस कर रहे हैं। सबकों यही जानना है कि इस कपल की शादी कब है।
कब बंधेंगे शादी के बंधन?
हाल ही में विजय देवरकोंडी की टीम नें ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया है कि रश्मिका और विजय अगले साल यानी के फरवरी 2026 में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक रश्मिका और विजय की तरफ से इप पर कोई भी आधिकारिक बयान या फिर पोस्ट सामने नहीं आया है। हालांकि, नजदीकी सूत्रों से पता चला है कि रश्मिका और विजय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
7 साल से एक साथ हैं कपल
इन दोनों की लव स्टोरी भी बड़ी कमाल की है। रश्मिका और विजय की दोस्ती और प्यार की खबरें साल 2018 से चर्चा में बनीं हुई है, ये दोनों पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ नजर आए थे। जिसके बाद 2019 में आई डियर कॉमरेड ने उनके रिश्ते को और खास बना दिया। अब कह सकते हैं कि ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इन दोनों की धांसू रही है, ऑफ स्क्रीन पर कपल की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा का विषय बना रहा है। बार-बार फैंस ने इस जोड़े को एक साथ ट्रैवल करते, इवेंट्स में स्पॉट होते और यहां तक कि वेकेशन की तस्वीरें एक जैसे लोकेशन से शेयर करते देखा। अक्सर सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी अफवाहें फैलती रहीं। लेकिन दोनों ने कभी इस पर जवाब नहीं दिया।
छुप-छुपकर करते रहे प्यार
दरअसल, साल 2024 के इंटरव्यू में कपल ने कहा कि वो सिंगल नहीं हैं, हालांकि, पार्टनर का नाम कभी उजागर नहीं किया। जब सगाई की खबरे सामने आईं तो यह साबित हो गया कि जिस रिश्ते को दोनों छुपाते रहे, वो अब शादी के मुकाम पर पहुंच चुका है। हाल में एयरपोर्ट पर दोनों को एक ही कार से निकलते हुए देखा गया था, जिसके बाद से अफवाहें और भी मजबूत हो गई।
कपल की अपकमिंग फिल्में
रश्मिका हाल ही में ‘कुबेरा’ फिल्म नजर आईं। जल्द ही एक्ट्रेस दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली थामा’ नाम की हॉरर-कॉमेडी में दिखाई देंगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी हैं। इसके अलावा, रश्मिका कॉकटेल 2, द गर्लफ्रेंड और मायसा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं, विजय देवरकोंडा की फिलहाल ‘किंगडम’ फिल्म रिलीज हुई है, जिसमें सत्यदेव और भाग्यश्री बोर्से भी नजर आईं है।