खेल-खिलाड़ी

करुण नायर और ध्रुव शौरी के नाबाद शतक से विदर्भ सेमीफाइनल में

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बड़ौदा। यश ठाकुर (चार विकेट) के बाद करुण नायर (नाबाद 122) और ध्रुव शौरी (118) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत विदर्भ ने रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टरफाइनल में 39 गेंदे शेष रहते राजस्थान को नौ विकेट से हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। राजस्थान के 292 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ के लिए सलामी बल्लेबाज ध्रुव शौरी और यश राठौड़ की जोड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 92 रन जोड़े। 19वें ओवर में अजय सिंह ने यश राठौड़ को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान करुण नायर ने ध्रुव शौरी के पारी को संभाला और तेजी के साथ रन बनाये। करूण नायर ने 82 गेंदों में 13 चौके और पांच छक्के लगाते हुए (नाबाद112) रनों की पारी खेली। वहीं ध्रुव शौरी ने 131 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से (नाबाद 118) रन बनाये। विदर्भ ने 43.3 ओवर में एक विकेट पर 292 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। राजस्थान की ओर से एकमात्र विकेट अजय सिंह को मिला।

इसके बाद कप्तान महिपाल लोमरोर और दीपक हुड्डा ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। महिपाल लोमरोर (32) और दीपक हुड्डा (45) रन बनाकर आउट हुये। कार्तिक शर्मा ने 61 गेंदों में दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (62) रनों की पारी खेली। शुभम गढ़वाल ने 59 गेंदों में पांच चौके और चार छक्कों की मदद से (59) रन बनाये। समर्पित जोशी (23) और दीपक चहर (31)रन बनाकर आउट हुये। राजस्थान की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 291रनों का स्कोर खड़ा किया। विदर्भ की ओर से यश ठाकुर ने चार विकेट लिये। दर्शन नालकंडे, नचिकेत भूटे और हर्ष दूबे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button